अनुसूचित जाति विकास निगमों को सहायता प्रदान करने की केन्द्रीय प्रायोजित स्कीम

अनुसूचित जाति विकास निगमों (एस.सी.डी.सी.) को सहायता प्रदान करने की केन्द्रीय प्रायोजित स्कीम

 

केन्द्रीय प्रायोजित स्कीम के तहत केन्द्र और राज्य सरकारों के मध्य 49:51 के अनुपात में राज्य अनुसूचित जाति विकास निगमों (एस.सी.डी.सी.) को पूंजी हिस्सा अंशदान जारी किया जाता है। इस समय इस प्रकार के कुल 27 राज्य स्तरीय निगम हैं जो अनुसूचित जातियों के आर्थिक विकास के लिए कार्य कर रहे हैं, यद्यपि इनमें से कुछ निगम समाज के अन्य कमजोर वर्गों अर्थात अनुसूचित जन जातियों, अन्य पिछड़े वर्गों, अल्पसंख्यकों इत्यादि की आवश्यकताओं को भी पूरी कर रहे हैं।

 

कार्य

एस.सी.डी.सी. के प्रमुख कार्यों में पात्र अनुसूचित जातीय परिवारों का अभिनिर्धारण तथा उन्हें आर्थिक विकास स्कीमों से सहायता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना, क्रेडिट सहायता के लिए वित्तीय संस्थाओं की स्कीमों को प्रायोजित करना, कम ब्याज दर पर मार्जिन धनराशि के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान करना, भुगतान देनदारी को कम करने के लिए राज्यों की विशेष घटक योजना से संबंधित विशेष केन्द्रीय सहायता की स्कीम के तहत राज्यों को प्रदान की गई निधियों में से राज सहायता प्रदान करना तथा अन्य गरीबी उन्मूलन कार्यक्रमों के साथ अनिवार्य समझौता करना शामिल है। अनुसूचित जातियों को ऋण प्रदान करने के कार्य को सुकर बनाने के लिए एस.सी.डी.सी. ने स्थानीय बैकों, राष्ट्रीय अनुसूचित जाति वित्त और विकास निगम (एन.एस.के.एफ.डी.सी.) के साथ समझौता किया है। इस प्रकार एस.सी.डी.सी. संबंधित लक्षित समूह को मार्जिन धनराशि ऋण और राज सहायता के रूप में क्रेडिट तथा अनुपलब्ध निवेश प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

 

स्कीमें

एस.सी.डी.सी. की वित्त और रोजगार उन्मुख स्कीमों में आर्थिक कार्यकलापों के विभिन्न क्षेत्रों को रखा गया है जिनमें अन्य बातों के साथ-साथ (i) लघु सिंचाई सहित कृषि तथा सम्बद्ध कार्यकलाप (ii) लघु उद्योग (iii) परिवहन और (iv) व्यापार और सेवा क्षेत्र शामिल हैं।

 

शेयर पूंजी और कवरेज

इस स्कीम के तहत पिछले छह वर्षों के दौरान एस.सी.डी.सी. को प्रदान की गई शेयर पूंजी सहायता तथा शामिल किए गए लाभार्थियों का विवरण नीचे दिया गया है :-

 

(रूपए करोड़ में)

 

*एनआर = सूचित नहीं।

 

 

स्कीम की प्रति(FileSize: 230.89 KB, Published Date: 09 Feb 2022)New

भारत सरकार द्वारा वर्ष 2010-11 से प्रदान किए गए केन्द्रीय इक्विटी शेयर अंश्दारन का राज्य/संघ राज्य0 क्षेत्र-वार ब्यौरा। (नया)(FileSize: 299.72 KB, Published Date: 09 Feb 2022)New

संबंधित एस.सी.डी.सी. द्वारा वर्ष 2011-12 से शामिल किए गए लाभार्थियों का राज्य/संघ राज्य -वार ब्यौरा। (नया)(FileSize: 376.33 KB, Published Date: 09 Feb 2022)New

पतों सहित 27 एस.सी.डी.सी. की सूची(FileSize: 238.27 KB, Published Date: 09 Feb 2022)New

एफ.ए.क्यूए.एस.